विश्व की सबसे छोटी नानी मां 

रोमानिया की एक महिला मात्र 23 वर्ष की उम्र में ही नानी बन गयी, जब उनकी 11 वर्षीय पुत्री ने पुत्र को जन्म दिया। रोमानिया की बंजारा जाति में बहुत छोटी उम्र में ही बच्चों की शादी कर दी जाती है और काफी कम उम्र में ही ये माता-पिता बन जाते हैं। 23 वर्ष की नानी रिफ्का की मां 40 वर्ष की हैं जो अब परनानी बन चुकी हैं। रिफ्का भी 11 वर्ष की उम्र में ही अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी क्योंकि वह उससे से शादी करना चाहती थी। यदि आप अपने प्रेमी के साथ एक रात गुजार लें तो फिर आपको कोई अलग नही कर सकता। इस घटना के एक वर्ष बाद ही रिफ्का ने मारिया को जन्म दिया और उसके कुछ साल बाद उसने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। रिफ्का चाहती थी कि उसकी बेटी मारिया अपनी पढ़ाई जारी रखे, लेकिन उसने बहुत छोटी उम्र में ही शादी कर ली और छ: महीने बाद ही गर्भवती हो गयी। रिफ्का सबसे कम उम्र की नानी मां बनकर बहुत खुश है और मारिया के सुखी जीवन की कामना करती है। वह कहती है कि मैंने अपनी बेटी की शादी रोकने की कभी कोशिश नही कि क्योंकि मैं जानती हूं कि यह एक परंपरा है। 

0 Comments