ऐसे चमकाएं पीले दांत

 

किसी भी मुस्‍कुराहट को खूबसूरत बनाने के लिए सफेद दांतों का होना बहुत जरुरी है। पर हमारी कुछ गलत आदतों जैसे, स्‍मोकिंग, अल्‍कोहल या फिर दांतों की ठीक से सफाई न करना, इनको पीला बना देती है। यह सब करने से दांतो के इनेमल पर बहुत गहरा असर पड़ता है और इससे दांत संवेदनशील हो कर पीले होने लगते हैं। यहां हम कुद उपचार दे रहे हैं, जिसके प्रयोग से आप फिर से अपने सफेद और चमकते हुए दांत दुबारा पा सकते हैं।
ऐसे चमकाएं दांतों को
1. पीले दांतो का सफेद करने का घरेलू उपचार, बेकिंग सोडा है। गरम पानी में बेकिंग सोडा मिला कर उससे गार्गिल करें। जब मुंह से पानी बाहर निकालें तब अपने दांतों को उंगलियों से स्‍क्रब करे, इससे दांत चमक जाएगें।
2. अपने दांतों को संतरे के छिलके से स्‍क्रब करें, यह भी एक घरेलू उपचार है।
3. पुराने जमाने में लोग चारकोल के प्रयोग से अपने दांतों को साफ किया करते थे। चारकोल में क्रिस्‍टल बेस रसायन होता है, जो दांतो को चमकदार बनाने में असरदार होता है। आप इसाको प्रयोग करने के लिए अपने टूथपेस्‍ट में मिला दें और इससे ब्रश करें।
4. स्‍ट्रॉबेरी भी दांतों को सफेद बनाने में असरदार होता है। कुछ स्‍ट्रॉबेरी लेकर उससे अपने दांतों पर रगडि़ये जिससे वह सफेद हो जाएं।
5. अपने दांतो को सेब के सिरके से ब्रश करें। यह दांतों को स्‍वस्‍थ्‍य बनाता है और जो बैक्‍टीरिया, इनेमिल को सड़ाते हैं, उनका भी खात्‍मा करता है।
6. अगर आपको सफेद दांत चाहिए तो अपने दांतो को दिन में दो बार नींबू के रस से मालिश करें। थोड़े से सरसों के तेल और नमक में नींबू के स्‍लाईस को डुबो कर उससे 3-5 मिनट तक दांतो को साफ करें और उसके बाद दांतो को ब्रश कर लें।

 

0 Comments